सेहत के लिए वरदान है मशरूम, आज ही डाइट में करें शामिल, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

मशरूम को पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। इसमें विटामिन, ग्लूटाथियोन सहित कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही हार्ट को हेल्दी रखते हैं और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
Mushroom

बेस्ट लाइफस्टाइल में गलत डाइट के चलते इंसान के शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। जिस पर यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर सहित अमेरिकी संस्था द मशरूम काउंसिल द्वारा स्टडी की गई है, जिसमें यह पाया गया है कि मशरूम नेचुरल सुपर फूड है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन डी, फाइबर, प्रोटीन समेत मिनरल्स और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही हार्ट को हेल्दी रखते हैं और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के मुताबिक, मशरूम को पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। इसमें विटामिन, ग्लूटाथियोन सहित कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम की भरपूर मात्रा मिलेगी।

इसके फायदे

  • मशरूम को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाने से इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होता है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • वजन कम होता है, इससे मोटापा घटता है।
  • यह हार्ट को हेल्दी बनाता है।
  • साथ ही पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखता है।
  • हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
  • ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है।
  • ब्रेन हेल्थ के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • कैंसर के खतरे को भी मशरूम कम करता है।
  • मशरूम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन B, कार्बोहाइड्रेट शरीर दिनभर एक्टिव रखता है।
  • इसमें पाए जाने वाले विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट मानसिक तनाव को कम करता है।

इन लोगों के लिए है नुकसानदायक

हालांकि, कुछ लोगों को मशरूम से एलर्जी भी होती है। इसे खाने से उन्हें स्कीन रैशेज, खुजली, सांस लेने में तकलीफ, जैसी परेशानियां हो सकती है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है। जिस कारण यह किडनी को काफी बुरी तरह से डैमेज कर सकता है। ऐसी परेशानियों से जुझ रहे लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

मशरूम खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • मशरूम खरीदते वक्त लोगों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • अगर मशरूम का रंग फीका पड़ चुका है या फिर वह सूख चुका है, तो उसे भूल कर भी ना खरीदें।
  • अगर उस पर काले दाग, मोल्ड या गिला हिस्सा दिख रहा है, तो इसे खरीदने की भूल ना करें।
  • मशरूम हमेशा उसी दुकान से खरीदे, जहां से आप रेगुलर सब्जी और फ्रूट्स खरीदते हों।
  • हमेशा पैकेज्ड मशरूम ही खरीदे, क्योंकि वह हमेशा ताजा और साफ होते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews