Oil for Heel Pain: एड़ियों के दर्द ने कर दिया है चलना-फिरना मुश्किल, तो इन तेलों से करें मसाज, जल्द ही मिलेगा आराम

Oil for Heel Pain: एड़ियों के दर्द ने कर दिया है चलना-फिरना मुश्किल, तो इन तेलों से करें मसाज, जल्द ही मिलेगा आराम

Oil for Heel Pain: जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है वैसे-वैसे शारीरिक समस्याएं भी बदलती जाती है। कई बार बदलती लाइफस्टाइल के कारण भी कम उम्र में ही लोगों को कई प्रकार के दर्द से गुजरना पड़ता है। इसी के चलते आज हम एड़ियों में होने वाले दर्द के बारे में समझेंगे।एड़ियों में दर्द और सूजन एक सामान्य समस्या है जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। एड़ियों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। बढ़ता वजन और लंबे समय तक एक जगह पर खड़े रहना भी एड़ी दुखने के कारणों में शामिल है। खासतौर पर एड़ी का दर्द सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है। देखते ही देखते यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि फिर चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई घरेलू उपाय होते हैं जिन्हें अपना कर एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन तेलों के बारे में बताएंगे, जिन तेलों से एड़ियों में मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है, तो चलिए जानते हैं।

किन-किन तेलों को लगाने से मिलता है एड़ियों में आराम?

अलसी का तेल

अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। पैरों की सूजन और एड़ी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में अलसी के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुछ देर तक पैरों को उसमें डुबोकर रखें। ऐसा करने से एड़ियों के दर्द में आराम मिलता है और धीरे-धीरे सूजन भी कम हो जाती है।

नारियल का तेल

नारियल तेल एक प्राकृतिक तेल है जो एड़ियों के दर्द और सूजन में राहत प्रदान कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए और सूजन को कम करने के लिए नारियल का तेल हल्का गुनगुना गर्म करें और इस तेल से धीरे-धीरे एड़ियों में मसाज करें। ऐसा करने से एड़ियों को आराम मिलेगा, साथ ही धीरे-धीरे सूजन उतर जाएगी।

तिल का तेल

तिल का तेल भी एड़ियों के दर्द और सूजन में उपयुक्त हो सकता है। तिल के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इस तेल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले तेल को थोड़ा गर्म करें और फिर एड़ियों पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना इस तेल से मालिश करने से आपको जल्द ही एड़ियों के दर्द से राहत मिलेगी।

लौंग का तेल

लौंग का तेल हर दर्द के लिए रामबाण इलाज है। अगर आप एड़ियों के दर्द से परेशान रहते हैं तो ऐसे में आप लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले तेल को गुनगुना गर्म कर लें। फिर एड़ियों पर लगाएं या जहां पर भी दर्द हो रहा है उसे जगह पर लगाएं, इस तेल को लगाने से दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी उतर जाती है। रोजाना इस तेल से मालिश करने से जल्द ही दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews