सर्दियों में बढ़ जाती है स्किन ड्राइनेस की समस्या, तो घर में बनाएं ये फेसवॉश, चेहरे की बढ़ेगी चमक

सर्दियों में बढ़ जाती है स्किन ड्राइनेस की समस्या, तो घर में बनाएं ये फेसवॉश, चेहरे की बढ़ेगी चमक

Homemade Face Wash : सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे मौसम में स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है। जिस कारण चेहरा रुखा-रुखा सा दिखने लग जाता है। दरअसल, ठंडी हवा चलने, कम मॉइश्चराइजर, अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल और धूप की कमी के कारण ऐसा होता है। इसी संदर्भ में महिलाएं अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए और सॉफ्टनेस को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं जो कि चेहरे के लिए हानिकारक माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से कुछ नेचुरल फेसवॉश के बारे में बताते हैं जो आपके चेहरे को हेल्दी रखने के साथ-साथ सॉफ्ट और ग्लो करने में भी मदद करेगी। आइए जानें विस्तार से…

skin care tips, winter skin care

बेसन

बेसन, हल्दी और गुलाबजल का मिश्रण चेहरे के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। बता दें कि बेसन त्वचा को साफ करता है तो वहीं हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद और गुलाबजल स्कीन को मोइस्चराइज करते हैं। इसे आप रोजाना नहाने से पहले लगाएं। जिसका बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और उसकी हाइड्रेटिंग गुणाधिकारिता त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। इसे आप अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने के 15 से 20 मिनट बाद फेस को पानी से धूल लें। यह आपके चेहरे को हाइड्रेट भी रखता है। इसके अलावा आप इसमें बेसन को मिलकर भी लगा सकते हैं।

तुलसी

सर्दी के दिन में तुलसी बहुत ही सेहतमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि चेहरे के सारे इनफेक्शंस को दूर कर देते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप तुलसी के पत्ते को धोकर उसे मिक्सी में पीस लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। जिसे लगाने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लो करेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews