मुंह की बदबू से हैं परेशान, ये उपाय आजमाइये और फर्क देखिये

मुंह की बदबू से हैं परेशान, ये उपाय आजमाइये और फर्क देखिये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुंह की दुर्गंध या बदबू एक ऐसी परेशानी है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। सुबह उठने पर ब्रश नहीं करने तक तो सबके मुंह से दुर्गंध आती है, लेकिन कई लोगों में ये हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आप भले ही जितने अच्छे कपड़े पहन लें, मेकअप कर लें लेकिन ये एक खामी आपकी पूरी पर्सनालिटी पर भारी पड़ जाती है। ये एक ऐसी समस्या है जिस कारण व्यक्ति अपना आत्मविश्वास तक खो बैठता है। आज हम मुंह की बदबू दूर करने के लिए कुछ कारगर उपाय बताएंगे।

Flipkart ने खोला अपना पिटारा! Samsung के धांसू स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 57% तक की छूट, जानें सबकुछ

  • सबसे पहले कारण जानने की कोशिश करें कि ये हो क्यों रहा है। संभव है कि कब्ज, पाचन सही न होने, दांतों की सड़न या पायरिया जैसी बीमारी के कारण मुंह से बदबू आ रही हो। ऐसा है तो मूल बीमारी का इलाज करें।
  • दांतों की साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें। सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें और अपने डेंटल टाइप के हिसाब से टूथपेस्ट का चुनाव करें।
  • खूब पानी पीएं..पानी पीने से मुंह सूखता नहीं है और लार बनती रहती है। इससे मुंह साफ भी रहता है और दांतों में फंसे भोजन के कण निकल जाते हैं। इससे दांतों में सड़न की समस्या नहीं होती।
  • इस समस्या में ग्रीन टी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीबैक्ट‍िरियल कंपोनेंट होते हैं जिससे दुर्गंध दूर होती है।
  • अनार के छिलकों को पानी में उबालिये और उससे कुल्ला कीजिए। सूखा धनिया भी एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है, इसे चबाने से भी दुर्गंध दूर होती है।
  • तुलसी इसके लिए बहुत अच्छी है। तुलसी के पत्ते चबाने से अगर मुंह में कोई घाव है तो वो भी भर जाता है।
  • सरसो के तेल में एक चुटकी नमक मिलाइये और इससे दांतों और मसूढ़ों की मालिश कीजिए। इससे मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं।
  • लौंग, इलायची और सौंफ भी मुंह की बदबू दूर करने के लिए कारगर नुस्खा है।
  • इन सबके बाद भी अगर आपको इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिलता है तो एक बार अपने डेंटिस्ट की सलाह अवश्य लें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews