पथरी के मरीज इन चीजों को अपनी डेली डाइट में आज ही करें शामिल, नहीं होगी परेशानी

पथरी के मरीज इन चीजों को अपनी डेली डाइट में आज ही करें शामिल, नहीं होगी परेशानी

Kidney Patients : पथरी की समस्या काफी परेशानीदायक हो सकती है। इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है। किडनी में शरीर के अतिरिक्त मिनरल्स जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट, यूरिक एसिड, फॉस्फेट आदि का निर्माण होता है। यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो पथरी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त खाना खाने से यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि होती है, जिससे पथरी के बनने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से भी यह समस्या आती है।

पानी पिएं

पानी वाले फलों का सेवन करना पथरी के खतरे को कम करता है। इसके लिए आप अधिक-से-अधिक फल का सेवन करें। इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है जो कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। आप नारियल पानी, तरबूज, खरबूज और अन्य फल को खाएं। यह किडनी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। बता दें कि पानी उन मिनरल्स को बहार निकालने में मदद करता है जो पथरी का कारण बन सकते हैं।

खट्टे फल खाएं

इसके अलावा, आप खट्टे फल जैसे कि संतरा, मौसम्बी, जामुन, कीवी और अंगूर खाएं जो कि विटामिन सी से भरपूर होते हैं। जिसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो पथरी को पिघलाने में मदद करता है। विटामिन सी और साइट्रिक एसिड किडनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। खट्टे फलों के सेवन से भी पथरी को बाहर निकाला जा सकता है।

इन फलों का सेवन ना करें

  • अनार
  • ड्राई फ्रूट्स
  • शकरकंदी
  • अमरूद
  • टमाटर

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews