Hindi News

क्या सिर्फ गर्मी से ही ठंडक देता है गन्ने का जूस? इसमें है कई खासियत, यहां जानें

Written by:Ronak Namdev
Published:
गर्मी के मौसम में कई तरह के जूस हम पीते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि गन्ने का जूस आपको गर्मी के हीट स्ट्रोक से बचने में बेहद काम आता है। हालांकि कई लोग इसके स्वाद के चलते भी इसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
क्या सिर्फ गर्मी से ही ठंडक देता है गन्ने का जूस? इसमें है कई खासियत, यहां जानें

गर्मी का मौसम जैसे ही आता है, तो रास्तों पर और जगह-जगह गन्ने के जूस की दुकान देखने को मिल ही जाती है। बड़ी मात्रा में गन्ने का जूस बिकता है और लोगों द्वारा गन्ने के जूस को बेहद पसंद किया जाता है। यह गर्मी के तपते मौसम में ठंडक देने का काम करता है। इसके अलावा, इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है। यही कारण है कि लोगों द्वारा इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने के जूस के हमारे शरीर पर कितने फायदे होते हैं या हमें किन-किन दिक्कतों से बचाता है, और गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीने से क्या होता है? चलिए, इस खबर में हम इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जानते हैं।

इसमें कई विटामिन और मिनरल्स

दरअसल, स्टडी की माने तो गन्ने के जूस के हमारे शरीर पर कई बड़े बेनिफिट्स होते हैं। आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में भी पीलिया और यूरिन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस जूस को सजेस्ट किया जाता था क्योंकि इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। गन्ने के जूस में हाई पॉलिफिनॉल्स मौजूद रहते हैं, जो पावरफुल फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने की क्षमता भी होती है और यह हमारे मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है।

जानिए कौनसे पोषक तत्व पाए जाते हैं

अगर हम नजर डालें कि गन्ने के जूस में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो हम आपको बता दें कि एक स्टडी के मुताबिक गन्ने में 70 से 75% पानी होता है, जो हमें गर्मी में हाइड्रेटेड रखता है। इसमें 13 से 15% सुक्रोज (नेचुरल शुगर) होता है, जबकि 10 से 15% फाइबर होता है। वही, जब गन्ने का जूस निकाला जाता है, तो इसमें फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। यदि हम 250 मि.ली. गन्ने के जूस पर नजर डालें तो इसमें 20 ग्राम शुगर, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 76.28 मिलीग्राम कैल्शियम, 279 मिलीग्राम पोटैशियम और 4 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। हालांकि, अलग-अलग गन्ने की किस्मों की प्रजाति होती है, जिसमें अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स की मात्रा हो सकती है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews