Summer Tips: गर्मी के दिनों में टैनिंग से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 7 टिप्स

Summer Tips: गर्मी के दिनों में टैनिंग से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 7 टिप्स

Summer Tips : गर्मियों का मौसम बहुत अजीब सा होता है। धूप की तेजी में कोई भी काम करने का मन नहीं करता, लेकिन पेट पालने के लिए तो बाहर निकलना ही पड़ता है। वहीं, इस साल गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो महीने भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान लोगों को बचने की सलाह दी गई है। उन्हें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों को डेली डाइट में शामिल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, इस मौसम में अधिकतर लोगों के हाथ पैर काले पड़ने लगते हैं, जिससे बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। यदि आप भी इन दोनों टाइमिंग से परेशान है, तो यह आपके लिए काम की खबर हो सकती है। दरअसल, आज के आर्टिकल में हम आपको टैनिंग से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये 7 टिप्स

  • इस मौसम में एलोवेरा, दही, नींबू का रस, बेसन और हल्दी लगाना स्कीन के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनता है। बता दें कि इन सब चीजों को लगाने से त्वचा का रंग निखारता है। साथ ही उसमें नमी बनी रखती है।
  • धूप में लंबे समय तक रहने वाले लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन को हर 2 घंटे में फिर से लगाना बहुत ही जरूरी है, इससे हाथ-पैर काले नहीं पड़ेंगे।
  • त्वचा को ठंडे पानी से धोते रहना चाहिए। इससे धूल, मिट्टी और गंदगी हट जाती है, जिससे त्वचा स्वच्छ और स्वस्थ बनी रहती है। क्योंकि धूप में रहने से त्वचा पर धूल और प्रदूषण का अधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस उपाय को अवश्य अपनाएं।
  • वहीं, पानी से फेस को धोने के बाद मॉइस्चराइजर या लोशन से मॉइस्चराइज करें, ताकि त्वचा को नमी और पोषण मिल सके। आप कोई भी अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट यूज कर सकते हैं।
  • धूप में रहते समय त्वचा की सुरक्षा के लिए गहरे रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। हल्के रंग के कपड़े सूर्य की किरणों को अधिक आकर्षित करते हैं, जिससे त्वचा को हानि पहुंचता है। इसलिए काले, गहरे और ढीले रंग के कपड़े पहनें। साथ ही टोपी और धूप का चश्मा अवश्य पहनें।
  • इसके अलावा, गर्मी में त्वचा को टैन से बचाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। पर्याप्त पानी पीने से स्कीन हाइड्रेट रहती है और चेहरे की चमक बनी रहती है।
  • इस मौसम में अधिक धूम्रपान और शराब के सेवन से भी बचकर रहना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। तनाव के कारण यह स्कीन को काला कर देते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews