खुद को रखना चाहते हैं फिट और हेल्दी को खाएं अंजीर, जानिए इसके फायदें

खुद को रखना चाहते हैं फिट और हेल्दी को खाएं अंजीर, जानिए इसके फायदें

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आजकल लोग समय से पहले उम्रदार दिखने लगे है लेकिन आप अगर खुद को सेहतमंद और फिट रखना चाहते हैं अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर लीजिए जो कि आपके वजन को कम करने के साथ-साथ और भी कई सारी समस्याओं से निजात दिलाता है। दरअसल, आजकल लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं क्योंकि लोग बदलते समाज और जीवन के हर पहलू में हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन सब दायित्वों को पूरा करने में कहीं न कहीं वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते, जिसके कारण आगे चलकर उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसी कारण वो जल्द बीमार भी हो जाते हैं या फिर जल्द थक जाना, नींद पूरी नहीं हो पाना, आंखों के नीचे काले धब्बे इत्यादि समस्याओं से घिर जाते हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको अंजीर खाने के फायदे बताएंगे, जिससे आप एकदम तंदरूस्त और फिट रहेंगे।

यह भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप में अब बुमराह की जगह खेलेंगे मोहम्मद शमी, इन खिलाड़ियों को रखा रिजर्व

खाली पेट खाएं

अंजीर के सेवन को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि, अंजीर को सुबह खाली पेट सबसे पहले अपने नाश्ते में शामिल करना ज्यादा बेहतर है और इसे दिनभर में दो से तीन बार आप खा सकते है। इससे आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपको लंबे समय भुख नहीं लगने देता साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है। बता दें कि सूखा अंजीर बाजार में सालों भर पाया जाता है लेकिन उनमें चीनी की मात्रा और कैलोरी अधिक होती है।

दूध में मिलाकर पीएं

अंजीर को आप दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं इससे आपको कैलस्यिम की भी कमी नहीं होगी। इसके लिए आपको पहले गर्म कर लें साथ ही, एक से दो अंजीर को उबाल लें। जिसके बाद इसे मिलाकर पी लें। जिससे आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती हैं और अलग-अलग तरह के वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। आप इस दूध को रात में पीजिए, ये आपकी नींद बेहतर करने में मदद करेगा।

मिलेगा पोषक तत्व

अंजीर को आप अपने नाश्ते में भी खा सकते हैं, जैसे आप सुबह में ओट्स या फिर कोई फल या मेवा खाते होंगे। उसी प्रकार आप अंजीर को अपने नाश्ते में शामिल करें, जिससे आपको पोषक तत्व मिलेगा जो कि आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 8 दिसंबर को घोषित होगा परिणाम

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews