सर्दियों में कई बीमारियों का रामबाण इलाज है तुलसी का काढ़ा, जानें इसे बनाने की विधि

सर्दियों में कई बीमारियों का रामबाण इलाज है तुलसी का काढ़ा, जानें इसे बनाने की विधि

Tulsi Kadha Benefits : सर्दियों का मौसम इन दिनों जमकर कहर बरपा रहा है। ऐसे में लोग गर्माहट के लिए गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, मोजे, मॉफलर, आदि खरीदते हैं। साथ ही इस मौसम में शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको तुलसी का बना हुआ काढ़ा पीने के अनेकों फायदे साथ ही इसे बनाने की आसान विधि बताएंगे।

जानिए इसके फायदे?

तुलसी काढ़ा सर्दी, जुकाम, बुखार और इन्फेक्शन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विशेष गुण शरीर को मजबूती और गर्माहट देते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।तुलसी काढ़ा स्ट्रेस और तनाव को कम करने में भी सहायक होता है। वहीं, तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इनकी विधिपूर्वक पूजा भी की जाती है।

किन सामग्री की होगी आवश्यकता?

  • 10-12 तुलसी के पत्ते (साफ और धुले हुए)
  • 2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच शहद या गुड़
  • 1/2 छोटी चम्मच सौंठ
  • 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च

कैसे बनाएं काढ़ा?

  • एक कटोरी में 2 कप पानी को उबालें।
  • जब पानी उबल जाए, तो इसमें तुलसी के पत्ते डालें।
  • इसे मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • अब शहद, गुड़, सौंठ या काली मिर्च स्वादानुसार डालें।
  • फिर थोड़ी देर उबलने दें।
  • अब आपका काढ़ा तैयार है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews