Alert : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, WHO ने दी ये चेतावनी

Alert : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, WHO ने दी ये चेतावनी

WHO warns about alcohol : शराब सेहत  के लिए नुकसानदेह है इस बात से कोई इनकार नहीं सकता। लेकिन शराब के शौकीनों पर इसका कोई ज्यादा असर भी नहीं पड़ता है। बल्कि वो अलग अलग तरीके और तर्क निकाल लेते हैं ये साबित करने के लिए कि किस तरह पी जाए तो ये कम नुकसान करेगी। कभी कहा जाता है कि थोड़ी थोड़ी पिया करो और कभी ये कि कम मात्रा में पीने से कोई असर नहीं होने वाला। लेकिन हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शराब को लेकर जो बात कही है, वो एक अलार्मिंग बेल हो सकती है।

WHO ने कहा है कि शराब की पहली बूंद हलक में डालने के साथ ही कैंसर का खतरा शुरु हो जाता है। द लांसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित WHO के एक बयान में कहा गया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं। जब इसकी बात आती है तो कोई ऐसी कोई सुरक्षित मात्रा नही है या ऐसा कोई पैमाना नहीं है, जिस आधार पर कहा जा सके कि ये नुकसानदेह नहीं होगी। गैर-संचारी रोग प्रबंधन प्रभारी डॉ. कैरिना फेरेरा-बोर्गेस ने कहा है कि कितनी मात्रा में शराब पीने से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचेगा, इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी स्टडी में कहा  है कि शराब पीने से सात तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है जिसमें मुंह, थ्रोट, लिवर, ऐसोफैगस , ब्रेस्ट और कोलन कैंसर शामिल है।

नए आंकड़ें बताते हैं कि यूरोप के कई इलाकों में कैंसर होने का कारण सिर्फ अल्कोहल है। यहाां लोग बहुत शराब पीते हैं और इसी कारण 200 मिलियन से ज्यादा लोगों को कैंसर होने का खतरा है। अगर पहले से ही शरीर में कैंसर सेल्स है तो ये उसमें और इजाफा भी कर सकती है। ऐसे में ये दावा नहीं किया जा सकता कि किसी तय मात्रा में शराब पीना सुरक्षित हो सकता है। डॉ. कैरिना फेरेरा ने कहा कि समय आ गया है जब तंबाकू के बाद शराब की बोतल पर भी कैंसर से संबंधित चेतावनी लिखी जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews