World Food Day: डेली डाइट में शामिल करें ये सब्जियां, बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर

World Food Day: डेली डाइट में शामिल करें ये सब्जियां, बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | पूरे विश्व में 16 अक्टूबर यानि आज के दिन वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) मनाया जाता है। इस दिन बिमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। बता दें कि दुनिया में एक-से-बढ़कर-एक खाना खाने के शौकीन होते हैं। जिन्हें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन पसंद होते हैं। कई लोग तो इतने शौकिन होते हैं कि वो अलग-अलग जगहों पर जाकर वहां के स्पेशल व्यंजन को खाते हैं। साथ ही अपने घर में भी विभिन्न प्रकार की रेसिपी को ट्राई करते हैं।

यह भी पढ़ें – CG Weather : कई क्षेत्रों से विदा हुआ मानसून, 3 संभाग में मध्यम बारिश की संभावना, चक्रवाती सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

आजकल लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहती हैं और इसी चक्कर में वो अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। जिसके कारण उन्हें आगे चलकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बहुत सारे शोध करने के बाद इस बात का दावा किया गया है कि एलोवेरा जूस को पीने से शुगर लव लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। इससे शुगर पेशेंट को आवश्यक मात्रा में विटामिन B12, सी, फोलिक एसिड और कई प्रकार के मैनरल मिलते हैं जो कि ना केवल शुगर बल्कि बहुत सारी बीमारियों से आपकी रक्षा करते हैं, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग रंगों के सब्जियों के बारे में बताते हैं जो आपको विटामिन-सी समेत कई तरह के पोषक तत्व देते हैं।

सफेद सब्जियां

सफेद यानि सादे रंग की सब्जियां हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार होती है। साथ ही षरीर की गंदगी को बाहर निकालती हैं इसलिए खुद को फिट रखने के लिए अपनी डेली डाइट में लहसुन, सफेद प्याज, मशरूम, गोभी, मूली का सब्जी, सलाद खाएं जो आपको हर रोग से लड़ने की क्षमता प्रदान करेगा।

काले और बैंगनी सब्जियां

इस रंग की सब्जियों का सेवन करने से दिमाग स्वस्थ्य रहता है, तंदुरुस्ती बढ़ती है साथ ही बुद्धि तेज होती है। इतना ही नहीं काले और बैंगनी रंग के फल और सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो आपके बौधिक क्षमता को स्ट्रॉन्ग बनाता है इसलिए अपने डाइट में बैंगन, मुनक्का, ब्लैकबेरी, ब्लूबैरी, कजूरर, किशमिश को का जरूर सेवन करें इससे आपके अंदर खुन की भी कमी नहीं आएगी।

लाल रंग की सब्जियां

लाल रंग की सब्जियों खाने से आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इन फल व सब्जियों में कई दूसरे विटामिन्स के साथ विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है जो कि शरीर में इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए मददगार साबित होता है इसलिए सीजन के हिसाब से तरबजू, टमाटर, चुकंदर, सेब, अनार, मिर्च, लाल शिमला मिर्च, चेरी, स्ट्राबेरी का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर के गंदे बल्ड को साफ कर देता है।

हरे रंग की सब्जियों

हरे रंग की साग-सब्जियों को खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें सभी प्रकार के रोग से लड़ने की क्षमता मिलती है। ब्रोकली, साग, पालक और पत्तागोभी बॉडी की सूजन कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा इन सब्जियों के सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल ठीक रहता है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरी सब्जियों को तल-भून कर खाने के बजाय उबालकर खाना चाहिए इससे उनमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

यह भी पढ़ें – कैबिनेट मीटिंग में CM का बड़ा फैसला, संविदा भर्ती समाप्त, 57000 कर्मचारी होंगे नियमित, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews