हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 5 एचएएस (हिमाचल प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को आदेश जारी किए हैं। जगदीप सिंह को आगामी पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 28 जनवरी को 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी तबादले
- एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला बनाया गया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
- एचएएस अधिकारी केशव राम को भूमि अधिग्रहण अधिकारी ब्यास बांध परियोजना राजा का तालाब लगाया गया है।
- विपन कुमार को सहायक उपायुक्त किन्नौर के पद पर तैनात किया गया है।
- पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की बनाया गया है।
- विवेक कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है।
HAS Transfer order

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





