Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

HAS Transfer: हिमाचल प्रदेश में छह एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए गए है। रमन घरसंगी को अतिरिक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer 2026

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 6 एचएएस (हिमाचल प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चार अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि नियुक्ति का इंतजार कर रहे दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश शासन ने 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी तबादले

  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी रमन घरसंगी को अतिरिक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा बनाया गया है। अपराजिता चंदेल की छुट्टी की अवधि के दौरान एडीसी चंबा के पद का प्रभार भी संभालेंगे।
  • विकास जामवाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा बनाया गया है।
  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रमेश कुमार को संयुक्त आयुक्त एमसी पालमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • एसी टू डीसी किन्नाैर ओम प्रकाश यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर नियुक्त किया गया है।
  • एमसी आयुक्त पालमपुर आईएएस अधिकारी नेत्रा मेती इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • कल्याणी गुप्ता को एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड में जनरल मैनेजर (प्रशासन/प्रोजेक्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • संयुक्त निदेशक मेडिकल काॅलेज चंबा केशव राम को आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

HAS Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews