HP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं और वन मित्रों के मानदेय में वृद्धि ,जानें खाते में कितनी बढ़कर मिलेगी राशि

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, आंगनबाड़ी वर्करों-सहायिकाओं, वन मित्रों और स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPO) को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया मानदेय, दिव्यांगता पेंशन में भी हुई वृद्धि
honorarium hike

दशहरे से पहले हिमाचल प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, वन मित्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों को तोहफा मिला है। शनिवार, 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन कर्मचारियों के मानदेय में 500 से 2000 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।

इसके अलावा बैठक में विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों के लिए राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना के तहत अचानक उत्पन्न गंभीर संकट, बीमारी या चोट की स्थिति में वित्तीय सहायता राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को भी मंजूरी दी गई है। मृत्यु की स्थिति में एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

इन कर्मचारियों का बढ़ाया गया मानदेय

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 1000 रुपए बढ़ाते हुए 10,500 रुपये से  11,500 रुपये किया गया है।
  • आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया गया है।
  • वन मित्रों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया है।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है।नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगी। इससे 489 स्पेशल पुलिस अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

दिव्यांगों की पेंशन में भी इजाफा

कैबिनेट द्वारा शत-प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की मासिक पेंशन  बढ़ाकर 3,000 रुपये  किया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। वर्तमान में इन्हें 1700 रुपए मिलते हैं और अब इस वृद्धि के बाद पेंशन की राशि में 1300 रुपए का इजाफा होगा। इससे पात्र करीब 6 हजार दिव्यांग पेंशनधारकों लाभान्वित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews