Hindi News

CM Sukhu को आया दिल्ली से बुलावा,एक सप्ताह में करेगें दूसरा दौरा, कांग्रेस अध्यक्ष पर बन सकती हैं बात?

Written by:Neha Sharma
Published:
कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी
CM Sukhu को आया दिल्ली से बुलावा,एक सप्ताह में करेगें दूसरा दौरा, कांग्रेस अध्यक्ष पर बन सकती हैं बात?

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली बुलाया है। सोमवार सुबह सीएम सुक्खू शिमला के चमियाणा में रोबोटिक सर्जरी यूनिट का शुभारंभ करने गए थे, तभी उन्हें हाईकमान से दिल्ली आने का निर्देश मिला। अब उनका दिल्ली दौरा तय हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति एक-दो दिन के भीतर हो सकती है। पिछले सप्ताह कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए थे। अब मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाने से साफ है कि अंतिम निर्णय की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रतिभा सिंह ने दिखाई नाराजगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अगर वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी की गई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और दबाव की राजनीति चल रही है।

नौ महीने से कार्यकारिणी भंग

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग हुए नौ महीने हो चुके हैं और अब तक नई टीम का गठन नहीं हुआ है। इसको लेकर वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व से आग्रह कर चुकी हैं, लेकिन मामला बार-बार टलता रहा है। ऐसे में अब नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के भीतर बेचैनी साफ नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews