हिमाचल में भारी बारिश का असर, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
हिमाचल में भारी बारिश का असर, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। यानी अब स्कूल और कॉलेज अगले सोमवार को ही खुलेंगे।

7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है, सड़कों पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सार्वजनिक ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसी परिस्थितियों में छात्रों को स्कूल भेजना जोखिम भरा माना गया। इसलिए राज्य सरकार ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से 3 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIETs) को भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान शिक्षकों और प्रशासनिक स्टाफ को भी आने से छूट दी गई है। आदेश में कहा गया है कि यदि संभव हो तो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर कम से कम पड़े।

इसके अलावा विभाग ने संस्थान प्रमुखों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि स्कूल और कॉलेजों की इमारतों, रिकॉर्ड और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि संस्थानों को बारिश या भूस्खलन से नुकसान की आशंका है तो उसकी सुरक्षित देखरेख की जाए। शिक्षा सचिव राकेश तंवर द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता और हालात सामान्य होने पर ही संस्थान खोले जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews