मंडी में विश्व शांति यज्ञ, कंगना रनौत और जयराम ठाकुर ने की शिरकत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में यज्ञ दिवस के अवसर पर विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत समेत कई नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए।
Kangana Ranaut

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में यज्ञ दिवस के अवसर पर विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत समेत कई नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। यज्ञ में शामिल होकर नेताओं ने प्रदेश की खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने केंद्र और राज्य सरकार के संबंधों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को केंद्र से सहूलियत के हिसाब से पैसा मिलने वाला नहीं है। 2014 से पहले केंद्र में रही सरकारों ने हमेशा हिमाचल की अनदेखी की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक विभिन्न किस्तों के माध्यम से प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये की मदद दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सहायता के लिए राज्य सरकार को केंद्र और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता जतानी चाहिए, न कि इस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए।

मंडी में विश्व शांति यज्ञ

सांसद कंगना से जब अगला मुख्यमंत्री चेहरा बनने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह समझ आ गया है कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य केवल समाजसेवा है। इसमें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से केवल पीड़ा मिलती है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं और इस योग्यता का परिचय वे बचपन से देती आई हैं।

आपदा के समय मौजूद न रहने के आरोपों पर कंगना ने कहा कि हिमाचल में कुछ लोग हीन भावना से ग्रस्त होकर जनता को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। जबकि वह दूसरी बार आपदा के दौरान मंडी की जनता के बीच पहुंची हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है”। साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से केंद्र सरकार की योजना “एक पेड़ मां के नाम” को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews