
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 6 जुलाई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS/HPAS) के 16 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ये तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादला सूची
- अश्वनी कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू से आईटीडीपी, केलांग में परियोजना अधिकारी।
- एकता काप्ता को नगर निगम सोलन के आयुक्त पद से अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शिमला।
- संजीव कुमार-I को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की।
- शिल्पी बैक्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला) से अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण)। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार ।
- सुरजीत सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव पद से अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू ।
- हितेश आजाद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला।
- सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार पद से एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक।
- सन्नी शर्मा को एचपीएमसी के महाप्रबंधक पद से एसडीएम कुपवी।
- नरेश कुमार वर्मा को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक पद से अतिरिक्त निदेशक, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक ।
- चेत सिंह को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान से सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त।
- गौरव चौधरी को घुमारवीं के एसडीएम पद से कांगड़ा में सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार।
- विश्रुत भारती को फतेहपुर (कांगड़ा) से कफोटा (सिरमौर) का एसडीएम।
- रमन कुमार शर्मा को कफोटा से फतेहपुर भेजा।
- अभिषेक बरवाल को कोटखाई से घुमारवीं का एसडीएम।
- पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की से एसडीएम नगरोटा बगवां।
- अमन कुमार को एसडीएम कुपवी से एचपीएमसी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

