पंजाब में एक बार फिर प्रशानिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने शनिवार देर रात तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में आदेश राज्यपाल की ओर से जारी किया गया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें अजय राज सिंह, बलजीत सिंह और रिपुतन सिंह सिद्धू के नाम शामिल है।
हिमाचल प्रदेश में भी एचपीएस अफसरों के तबादले
ये भी पढ़ें
1हिमाचल प्रदेश: दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी महंगाई भत्ते की सौगात! तैयारी शुरू
2HP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं और वन मित्रों के मानदेय में वृद्धि ,जानें खाते में कितनी बढ़कर मिलेगी राशि
3IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, इन 4 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ, आदेश जारी, देखें लिस्ट
4हिमाचल: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के एरियर का इसी महीने होगा भुगतान, वन मित्रों को 12000 मानदेय मिलेगा, CM का ऐलान
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।इसमें नियुक्ति का इंतजार कर रही एक आईपीएस को पोस्टिंग दे दी है, जबकि 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शुमेला चौधरी को एसडीपीओ देहरा कांगड़ा लगाया है।
- 2010 बैच के एचपीएस एवं ASP कांगड़ा हितेश लखनपाल को ASP चम्बा, ASP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला दिनेश शर्मा को ASP थर्ड बटालियन पंडोह, SDPO डल्हौजी हेमंत कुमार को DSP रिजर्व बटालियन सकोह, खजाना राम को DSP एसडीआरएफ मंडी, चंद्रपाल सिंह को SDPO नूरपूर, विक्रम चौहान को डीएसपी इंटैलीजैंस सीआईडी शिमला, विशाल वर्मा को SDPO घुमारवीं, चमन लाल को SDPO रिजर्व बटालियान जंगलबैरी हमीरपुर, नवीन झालटा को DSP स्टेट विजीलैंस शिमला, अनिल कुमार को DSP रिजर्व बटालियन बनगढ़ ऊना, मयंक शर्मा को SDPO डल्हौजी और उमेश्वर राणा को DSP किन्नौर लगाया है।
