4 साल पुरानी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बरामद, 30 से अधिक सेंपल जाँच के लिए भेजे

4 साल पुरानी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बरामद, 30 से अधिक सेंपल जाँच के लिए भेजे

इटारसी, राहुल अग्रवाल। बुधवार शाम बाजार में उस वक्त हड़कंम मच गया जब प्रशासन की टीम ने सिंधी बाजार स्थित कमल स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा। यहाँ प्रशासन को भारी संख्या में चार-पाँच साल पुरानी चॉकलेट, चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट, टोस्ट आदि मिले। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब सामान लंबे समय से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। यह सामग्री एक्सपाइरी डेट की होने के साथ अमानक स्तर की भी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। सुबह से ही प्रशासन की टीम द्वारा जगह जगह जांच एवं सेम्पल लिए गए। राघव इंड्रस्ट्री से तुअर दाल, जनता बेकरी से बिस्किट आदि कमल स्वीट्स नामक बेकरी दुकान पर जब अमला पहुँचा तो जांच करने पर भारी संख्या में दूषित ओर एक्सपायरी डेट की सामग्री बरामद की। लगभग चार साल पुरानी डेट की सामग्री दुकानदार खुलेआम बेच रहे थे।

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद आज निरीक्षण करने पर भारी मात्रा में खराब हो चुकी खाद्य सामग्री मिली जिसे 3 ट्रालियों में भरकर नष्ट कराने भेजा जा रहा है। इसी के साथ 30 से अधिक सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews