
इटारसी,राहुल अग्रवाल| प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत इटारसी की मुख्यनगर नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले द्वारा इटारसी के सबसे पुराने कुओं में शुमार जय स्तम्भ चौक दुर्गा मंदिर के पीछे “भोला मोती” कुँआ की सफाई का कार्य सोमवार से प्रारंभ किया जा चुका है।
समस्त दुकानदारों मैं खुशी की लहर है। इस कुएं से पूरे क्षेत्र में पानी का जलस्तर अच्छा बना रहता था पर उपेक्षा के कारण ये कचरा घर मे तब्दील हो गया | अब इस कुएं का जीर्णोद्धार किया जाएगा जिससे फिर इस कुएं से पूरे क्षेत्र की प्यास भुझाई जा सके प्रशासन की अच्छी पहल के कारण व्यपारियो में हर्ष व्याप्त है |
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

