मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना ‘अन्न उत्सव ‘ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, 65,600 सदस्यों को दी गई पात्रता पर्ची

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना ‘अन्न उत्सव ‘ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, 65,600 सदस्यों को दी गई पात्रता पर्ची

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अन्न उत्सव कार्यक्रम सुबर 11.30 बजे से नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 14,851 परिवारों के 65,600 सदस्यों को पात्रता पर्ची का वितरण किया गया । पात्रता पर्चीधारी प्रत्येक सदस्य को पांच किलो अनाज प्रति माह वितरित किया गया। इसके साथ ही एक किलो ग्राम आयोडीन नमक तथा 1.5 लीटर कैरोसीन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में नवंबर 2020 तक प्रति सदस्य 5 किलो ग्राम खाद्यान्न एवं एक किलो ग्राम दाल प्रति परिवार निशुल्क वितरित किया जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था से अब पात्र परिवारों को मध्यप्रदेश एवं 23 अन्य राज्यों में किसी भी नजदीकी उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा। इस सुविधा के लिए लाभार्थी को डाटाबेस में आधार नंबर दर्ज कराना होगा। उचित मूल्य दुकान द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध नही कराये जाने पर टोल फ्री नंबर 14445 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
आज आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11.30 बजे हुआ, जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, होशंगाबाद विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews