इटारसी में कोरोना की वापसी, 13 नए पॉजिटिव, एक की मौत

इटारसी में कोरोना की वापसी, 13 नए पॉजिटिव, एक की मौत

इटारसी, राहुल अग्रवाल| लगभग 1 माह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी थी। जो फिर बढ़ने लगी है। कारण लोग बेखोफ होकर बाजार में शहर में बिना मास्क के घूम रहे जिसके कारण कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ी है। अब दीवाली आने वाली है, बाजारों में भीड़ होगी साथ ही ठंड के कारण भी संक्रमण फैलने की आशंका है।

सोमवार को 13 पॉजिटिव निकले वही एक मरीज की मौत हुई। 18 लोग स्वस्थ होकर आने घर लौटे । आज 353 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 327 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव रही जबकि 13 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। जिला हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 303 सेंपल जांच के लिए एकत्र किये हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 32,570 सेंपल जांच के लिए एकत्र किये जा चुके हैं और 32,032 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच रिपोर्ट में 28,062 नेगेटिव रहे जबकि 2394 केस पॉजिटिव पाये गये हैं। अब तक आज की एक मिलाकर कुल 46 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 60 है जिनमें से 44 का उपचार जिले में जबकि 16 का उपचार जिले से बाहर चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews