कोरोना अपडेट: बढ़ रहा मृत्यु का आंकड़ा, इटारसी के समाजसेवी की मौत

कोरोना अपडेट: बढ़ रहा मृत्यु का आंकड़ा, इटारसी के समाजसेवी की मौत

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इसी के साथ मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बानापुरा के किराना व्यापरी की भोपाल में मौत के बाद आज वरिष्ठ समाजसेवी चरणजीत सिंह बिंद्रा का भी 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होने भोपाल के चिरायु अस्पताल में अंतिम सांस ली । उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर भोपाल में ही किया गया।

चरणजीत सिंह बिंद्रा के परिजनों ने इटारसी के सरकारी अस्पताल में 17 सितंबर को उनकी कोरोना जांच कराई थी। तबीयत बिगड़ने पर 19 सितंबर को उन्हें भोपाल ले जाया गया था।  20 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान वो अस्पताल के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। चरणजीत सिंह बिंद्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इटारसी में निरंतर अपनी सेवाएं देते थे। इससे पहले व्यापारी रमेश कुमार अग्रवाल काे 17 सितंबर काे तबियत खराब होने पर भोपाल ले जाया गया था। कोरोना जांच में वाे पाॅजिटिव आए थे। बीएमओ डॉ. कांति बाथम ने बताया जैसे ही हमें भोपाल से रमेश अग्रवाल के पॉजिटिव होने की सूचना मिली हमने उनके परिवार के सभी 11 सदस्यों का सैंपल लिया था। सभी निगेटिव रिपाेर्ट आई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews