अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई का चौथा दिन, एक्शन मोड़ में दिखा प्रशासन

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई का चौथा दिन, एक्शन मोड़ में दिखा प्रशासन

होशंगाबाद/ इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिले के इटारसी में अतिक्रमण हटाओं मुहिम के तहत प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आज चौथे दिन अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व मैदान सिंह रघुवंशी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के साथ पुलिस महकमा एवं राजस्व महकमा बाजार क्षेत्र में निकला। सब्जी मंडी और फल बाजार को व्यवस्थित करने के बाद अब प्रशासन ने बाजार में दुकानदारों द्वारा जो सड़को पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जाता है और नालियों को बंद कर उन पर अपनी दुकाने लगाने वालो पर सख्त रुख अपनाना शुरु कर दिया है।

आज बड़े मंदिर के पास मुख्य बाजार में तथा सिंधी लाइन , फल बाजार एरिया और मोहन काका चौक से अतिक्रमण हटाया गया और सालों से जो 20- 20 फिट की गलियों को अतिक्रमण करके दुकानदारों ने गली को 8 फिट का कर दिया था, अब उन गलियों को खुलवाने का कार्य नगर प्रशासन करेगा। बसंत किराना के सामने से लेकर अंदर के बाजार क्षेत्र की नालिया जो सालो से बंद है और अदृश्य हो गई थी, उन नालियों को आज से खुलवाने के काम शुरू किया गया, जिसे कई वर्षों से अतिक्रमण के कारण साफ नहीं किया गया था।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया है कि 3 दिन से व्यापारियों को समझा रहे हैं पर वह स्वयं नहीं समझ पा रहे हैं। इसलिए आज से बाहर रखे गए सामान की जब्ती बनाना भी प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जो नागरिक बाजार में बिना मास्क लगाए हुए घूमेंगे उन पर जुर्माने की कार्रवाई के अलावा, सड़क पर इधर-उधर थूकने वालों पर भी हजार रुपये की जुर्माना राशि लगाई जाएगी। बाजार क्षेत्र में आज हड़कंप मचा हुआ है तथा अपनी दुकानों के सामने बरसों से अतिक्रमण किए हुए लघु एवं बड़े व्यापारियों में भगदड़ का माहौल है। अनुविभागीय दंडाधिकारी मदन सिंह रघुवंशी ने कहा है कि व्यापारी स्वतः ही अपनी दुकान के निर्धारित स्थान में अपना व्यवसाय करें। वही अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्यों ने आज बाजार में 1000 से अधिक माक्स का वितरण किया। ग्रुप के मनोज मालवीय ने बताया कि लोगो को आगे भी मास्क के प्रति जागरूक किया जाएगा रोजाना मास्क बाटने का कार्य जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews