वहाँ मंच से सीएम ने दी भूमाफिया को चेतावनी, पास ही तवा नदी पर होता रहा अवैध उत्खनन

वहाँ मंच से सीएम ने दी भूमाफिया को चेतावनी, पास ही तवा नदी पर होता रहा अवैध उत्खनन

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की जयंती पर सुशासन दिवस पर सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबई में पीएम किसान सम्मान निधि की घोषणा करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भू माफियाओं के प्रति गुस्से में देखे गए। अपने भाषण के दौरान उन्होने माफिया को चेतावनी भी दे डाली कि अपने रसूख का उपयोग कर गलत काम करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़ दो नहीं तो जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा। लेकिन उनके हेलीकॉप्टर के जाते ही बाबई से 12 किलोमीटर दूर तवा पुल के नीचे अवैध उत्खनन करते कई डंपर देखे गए।

सवाल ये है कि मुख्यमंत्री भी जब इस मामले पर इतने कठोर है तो आखिर यहां पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। या फिर मंच की बातें कार्यक्रम खत्म होने के साथ ही खत्म हो जाती हैं। सीएम की कड़ी चेतावनी के बाद भी उनपर अमल होता नहीं दिख रहा हैं। आखिर इन माफियाओं को किसकी शह है जो बिना डरे बेखौफ होकर रेत का अवैध खनन एवं परिवहन लगातार जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews