कमलनाथ का वादा, कहा ‘पत्रकारों के संरक्षण के लिए वचनपत्र में करेंगे विशेष प्रावधान, सच की आवाज दबने नहीं देंगे’

कमलनाथ का वादा, कहा ‘पत्रकारों के संरक्षण के लिए वचनपत्र में करेंगे विशेष प्रावधान, सच की आवाज दबने नहीं देंगे’

Kamal Nath accused the BJP government : पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की तस्वीर सबके सामने हैं..शिक्षा एवं स्वास्थ्य, निवेश, रोजगार, कानून व्यवस्था से लेकर गोवंश तक हर क्षेत्र में बीजेपी ने सत्यानाश किया है। उन्होने कहा कि किसान खाद बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है हमारा नौजवान आज बेरोजगार है, हमारा छोटा व्यापारी आज परेशान है, प्रदेश की आर्थिक गतिविधि आज चौपट हो चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने वचनपत्र में किसानों, कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ पत्रकारों के लिए भी विशेष प्रावधान करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचे थे और यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि ‘ताज्जुब की बात है ऐसे समय में भी शिवराज सिंह चौहान जी विकास यात्रा निकाल रहे हैं। शासकीय तंत्र का दुरुपयोग और पुलिस पैसे और प्रशासन का उपयोग करके विकास यात्रा निकाली जा रही है इसीलिए प्रदेश के 160 से ज्यादा जगहों पर विकास यात्रा का विरोध हुआ है। नगरीय निकाय और पंचायत के चुनावों में जिस प्रकार से धनबल और प्रशासन का उपयोग किया गया यदि जनमत भाजपा के साथ होता तो इसकी आवश्यकता ना पड़ती।

उन्होने कहा कि शिवराज जी की कलाकारी को आज मतदाता भलीभांति पहचान रहा है। नर्मदापुरम ऐसा जिला है जहां हमने 53000 किसानों का कर्जा माफ किया, मेरे 15 महीने के कार्यकाल की जनता साक्षी है। कमनलनाथ ने कहा ‘पत्रकारों के संरक्षण के लिए हम अपने वचन पत्र में विशेष रुप से प्रावधान लेकर आ रहे हैं, निष्पक्ष पत्रकार सच की आवाज उठाना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी अपने कर्मों को छुपाना चाहती है। निष्पक्ष पत्रकारों पर आज बहुत बड़ी जवाबदारी है, वे सच्चाई को जनता के सामने लेकर आए। आज राजनीति में बहुत परिवर्तन आ गए हैं राजनीति बहुत स्थानीय हो गई है हम पिछले चुनावों की गलतियों से सबक लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। अतिथि विद्वान हो हमारे संविदा कर्मी हो या ठेका श्रमिक हों हमने सभी की मांगों को लेकर घोषणा की है पिछली सरकार में जो वादे अधूरे रह गए थे उन्हें पूरा करना प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार ने लाखों करोड़ों रुपए कर्जा लिया है। क्या इस कर्ज का उपयोग हमारे संविदा कर्मियों को अतिथि शिक्षकों को ठेका श्रमिकों को नियमित करने में किया गया? कर्जा लेकर बड़े बड़े ठेके दिए गए और बड़े स्तर पर कमीशन खोरी की गई, योजना बाद में चौपट हो जाती है।’ उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बाकी बचे हुए किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews