लोकायुक्त एक्शन : CMHO और महिला एकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन : CMHO और महिला एकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नर्मदापुरम (होशंगाबाद), डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त ने CMHO और उनके कार्यालय की महिला एकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  खास बात ये है कि दोनों की शिकायत उनके ही विभाग के एक क्लर्क ने की थी। लोकायुक्त की टीम ने CMHO डॉ प्रदीप मोजेश को 2 हजार और एकाउंटेंट भावना चौहान को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार क्लर्क मदन लाल वर्मा ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि पिछले दिनों आयोजित प्रशिक्षण के दौरान खर्च हुए 16 हजार रुपये के बिल पास करने की एवज में CMHO (CMHO arrested taking bribe) और महिला एकाउंटेंट (Female accountant arrested for taking bribe) ने 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें – अक्षय तृतीया: यदि आप भी बना रहें हैं सोने के सिक्के खरीदने की योजना, तो जान ये जरूरी बातें   

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त पुलिस एक्शन में आई और आज डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने ट्रेपिंग की योजना बनाई। जैसे ही क्लर्क मदन लाल वर्मा ने दोनों को रिश्वत की राशि दी ऑफिस के बाहर मौजूद लोकायुक्त टीम ने CMHO और महिला एकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Indore News : प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, कारण पता करने में जुटी पुलिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews