
Narmadapuram News : मध्यप्रदेश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन इटारसी के प्लेटफार्म नंबर 1 पर माँ के साथ सो रहे अबोध 4 माह के बालक का दो आरोपियों ने अपहरण कर लिया। रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई की रात्रि में आरोपी पति पत्नी ने बालक का अपहरण कर उसे ट्रेन से बिहार ले जाया गया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर इटारसी जीआरपी ने घटना के 5 दिन बाद अबोध बालक को बरामद कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी की जांच में पता चला कि बालक का अपहरण उससे मजदूरी करवाने के लिये किया गया था। आरोपियों की योजना थी कि बालक को पांच साल तक उसका पालन पोषण कर फिर उससे मजदूरी कराने की थी।
क्या है पूरा मामला
रेलवे स्टेशन इटारसी के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित सीढ़ियों के पास सिराली जिला हरदा निवासी प्रीति ओझा अपने 4 माह के बच्चे के साथ सो रही थी।इस दौरान उसके साथ उसकी बहन भी थी। तीनों को गहरी नींद में सोता देख दो आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर लिया, और यात्री ट्रेन में सवार होकर भाग गये। प्रीति की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।
[dgv_vimeo_video id=”983103789″]
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जीआरपी ने खंगाला,उसमें एक महिला और पुरुष बच्चे को ले जाता दिखाई दिये। आरोपियों द्वारा बालक को दानापुर सिकंदबाद से बिहार की ओर ले जाया गया। जीआरपी की टीम बिहार के लिये रवाना हुई,और टीम को सफलता मिल गई। जीआरपी ने अबोध बालक को बरामद कर बिहार निवासी सुमन करोड़ी एवं उसकी पत्नी वसंती करोड़ी को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालक को उसकी माँ के सुपर्द किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”983104330″]
