Narmadapuram News : अस्पताल में एमएलसी के दौरान भिड़े दो पक्ष, डॉक्टर-पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी

अस्पताल में रखे ग्लूकोज ड्रिप स्टैंड और स्टूल से एक-दूसरे को पीटा, लात-घूंसे भी चलाए। जिसके चलते करीब छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद से ही देर रात थाने में पुलिस बल तैनात रहा।
narmdapuram

Narmadapuram News : नर्मदापुरम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एमएलसी चेकअप कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अस्पताल में रखे ग्लूकोज ड्रिप स्टैंड और स्टूल से एक-दूसरे को पीटा, लात-घूंसे भी चलाए। जिसके चलते करीब छह लोग घायल हो गए। वही डॉक्टरों के अनुसार दो से तीन घायलों को इलाज के लिए बाहर रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद से ही देर रात थाने में पुलिस बल तैनात रहा। घायलों में ऋषि सराठे, सौरभ संतोरे, सौम्य मिश्रा, बंटी शर्मा,भारत जाटव,आसिफ है।

क्या है पूरा मामला

घायल के परिजन अशोक शर्मा ने बताया कि आज पहले कोई झगड़ा हुआ होगा। उसके बाद घायल होने के बाद इन लोगों को अस्पताल लाया गया। सभी घायल पुलिस के साथ में लाया गया था। जिस समय अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा था। उसी समय ऋषि सराठे,बरुआ और भी अन्य लोग इन लोगों ने 20 से 25 लोगों ने झुंड बनाकर अस्पताल के अंदर हमला किया। मारपीट की डॉक्टर के साथ भी झूमा झटकी की पुलिस के साथ भी झूमा झटकी। उन्होंने बताया कि उनका घायल एक भतीजा है और एक भांजा है।

दूसरे पक्ष से घायल भारत जाटव ने बताया कि सिगनेचर रिजॉर्ट के सामने सोनू शर्मा, बंटी शर्मा, अमित शर्मा, और भी लोग थे। जिन्होंने मुझ पर चाकू मार कर भाग गए। जब मैं हॉस्पिटल आया तो यहां भी मेरे साथ मारपीट की गई। जिस समय घटना हुई उसे समय मैं अकेला था। मेरे साथ अस्पताल में ऋषि सराठे, आसिफ भाई लेकर आया है मेरे सर पर चोट आई है। बंटी शर्मा, शुभम शर्मा, संतोष अस्पताल में भी आने के बाद यहां पर भी विवाद हुआ।

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”982510922″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews