अनलॉक के बाद 4 गुना तेजी से बढ़ रहे मरीज, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

पूर्व सांसद

इटारसी, राहुल अग्रवाल। अनलॉक के बाद कोरोना की रफ्तार इटारसी में 4 गुना हो गई है। मार्च से जुलाई तक कुल 33 संक्रमित थे पर अब रोज ही 20 से 30 संक्रमित मरीज निकल रहे है, इसी के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

शनिवार को 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, इनमें एक की मौत एम्स भोपाल वहीं दूसरी इटारसी में होना बताया गया है। नगर पालिका की एक महिला कर्मचारी की भी मौत की खबर है। अच्छी बात ये है कि आज 7 मरीज ठीक होकर घर पहुँचे हैं। शनिवार को लकड़गंज, सिंधी कॉलोनी, मालवीय गंज, नाला मोहल्ला, बजरंगपुरा, सनखेड़ा नाका, गरीबी लाइन, सूरज गंज, 12 बंगला, बैंक कॉलोनी, न्यास कॉलोनी, चयन कॉलोनी, बालाजी मंदिर, पीपल मोहल्ला, गांधीनगर, खेड़ा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज सिविल अस्पताल में 48 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews