स्वैच्छिक रूप से बाजार बंद के दौरान खुली इक्का–दुक्का दुकानें, SDM ने किया निरीक्षण

स्वैच्छिक रूप से बाजार बंद के दौरान खुली इक्का–दुक्का दुकानें, SDM ने किया निरीक्षण

इटारसी, राहुल अग्रवाल। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए व्यापारियों की सहमति से शनिवार-रविवार के बाजार बंद करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद आज बाजार में इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर सभी दुकानदारो ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बन्द कर रखी है। वहीं घर से निकालकर सड़कों पर बेवजह तफरीह करने वालों के खिलाफ प्रशासन भी कार्रवाई के मूड में आगया है।

आज सुबह से ही बाजार की मुख्य सड़कों पर बिना कारण घूम रहे लोगों को पुलिस ने समझाईश देकर घर भेजा। वहीं अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व ने सीएमओ के साथ बाजार में घूमने वालों पर सख्त रुख अपनाया और बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालान की कार्रवाई की। खास बात है ये की जबसे एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कार्यभार संभाला है तभी से शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अतिक्रमण मुक्त करने व क्षेत्र की अन्य समस्याओं को हल करने के लिए लगे हुए हैं। आज एसडीएम ने खुद बाजार में घूमकर बिना मास्क व बेवजह घूमने वालों का चालान काटा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews