अवैध देसी शराब रखने वाले आरोपी की जमानत निरस्त, जेल भेजा

अवैध देसी शराब रखने वाले आरोपी की जमानत निरस्त, जेल भेजा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द में कोई व्यक्ति अवैध शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस गांव जाकर आरोपी कमलेश केवट घर पहुँची जहां आरोपी के घर में दो बोरी में अलग-अलग 165 पाव और  150 पाव, इस प्रकार कुल कुल 315 पाव देसी शराब जब्त की। आरोपी से शराब के लायसेंस के बारे में पूछा को उसने लायसेंस नहीं होना बताया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी कमलेश केवट को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु कौशल, होशंगाबाद के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरुण पठारिया, होशंगाबाद द्वारा आरोपी की जमानत का मौखिक विरोध किया गया एवं  न्यायालय ने आरोपियों की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews