Hindi News

दशहरे के दिन करें ये अचूक उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
दशहरे के मौके पर कुछ अचूक उपाय करने से उनके संबंधों में मिठास आ सकती है और आपके रिश्ते को यदि किसी की नजर लगी है, तो वह भी आपसे दूर हो सकता है।
दशहरे के दिन करें ये अचूक उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

Dussehra 2024 : इन दिनों पूरे देश भर में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। तरह-तरह की रंग बिरंगी लाइटों से सड़कों को सजाया गया है। हर दिन देवी के 9 रूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया है।

वहीं, नवरात्रि के दसवीं दिन दशहरा मनाया जाता है। जब रावण का पुतला दहन कर राम भगवान की जीत का जश्न मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था, तब से लेकर दशहरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Dussehra 2023

इस दिन है Dussehra

दैनिक पंचांग के अनुसार, इस साल 12 अक्टूबर दिन शनिवार के दिन दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में छुट्टी भी रहेगी। ऐसे में किसी कपल के बीच अनबन की स्थिति बनी हुई है, तो दशहरे के मौके पर कुछ अचूक उपाय करने से उनके संबंधों में मिठास आ सकती है और आपके रिश्ते को यदि किसी की नजर लगी है, तो वह भी आपसे दूर हो सकता है।

करें ये अचूक उपाय

  • दशहरे के दिन रोली, कुमकुम और लाल फूल से अपने घरों में रंगोली बनाना चाहिए। इससे घर की सुंदरता भी बढ़ती है और दोनों के जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है।
  • आप इस रंगोली को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना है। इससे माता लक्ष्मी का भी आगमन होगा। साथ ही सुख और समृद्धि आएगी।
  • इस दिन दान करने का भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि करने से भगवान राम सहित अन्य सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में शनि का प्रभाव पड़ रहा है, तो वह भी दूर हो जाएगा। इस दिन आप कंबल, वस्त्र, किताब, जूते, चप्पल, आदि का दान कर सकते हैं। अगर आप पंडित को भी दान करेंगे, तो इसका भी फल प्राप्त होगा।
  • यदि आपके घर में हमेशा क्लेश होता रहता है, जिससे आप परेशान हो चुके हैं तो आपको शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आपको सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन की नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मक आपके जीवन में होने की बहार लेकर आएगी। साथ ही सब कुछ अच्छा होने लगेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !