Raksha bandhan 2022 : इस राखी दीजिए customized gift, ये हैं कुछ बेहतरीन आइडिया

Raksha bandhan 2022 : इस राखी दीजिए customized gift, ये हैं कुछ बेहतरीन आइडिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सावन का सबसे खास त्योहार रक्षाबंधन (Raksha bandhan) बस आने को है। भाई-बहन साल भर इस त्योहार की प्रतीक्षा करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी कुछ न कुछ प्लानिंग करते हैं। सभी चाहते हैं कि भाई को ऐसी राखी बांधी जाए या बहन को वो तोहफा दिया जाए कि इस बार का मौका हमेशा के लिए यादगार बन जाए। आप भी अगर यही सोच रहे हैं कि क्या खास किया जाए तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी दूर करेंगे ये वेज फूड्स

  • आजकल बाजार में हर मौके के लिए कस्टमाइज़्ड गिफ्ट (customized gift) मौजूद है। इनकी लंबी रेंज है जिसमें से आप अपनी पसंद का चुनाव कर सकते हैं।
  • इन दिनों कस्टमाइज़ राखी भी मार्केट में अवलेबल है। इसमें आप अपने और भाई की तस्वीर लगवाकर इसके बनवा सकते हैं। बाद में ये राखी एक शो पीस की तरह रखी जा सकती है।
  • भाई भाभी की कस्टमाइज़्ड राखी उनके मन में आपके लिए स्नेह और बढ़ा देगी।
  • राखी की जगह आप भाई की कलाई पर ब्रेसलेट भी बांध सकती हैं। किसी भी ज्वेलरी शॉप पर इसे चांदी या सोने में कस्टमाइज़ कराया जा सकता है।
  • सबसे बेहतरीन है कस्टमाइज़्ड मग। जब भी आपके भाई या बहन इसमें चाय कॉफी पिएंगे, आपकी याद ज़रूर आएगी।
  • कई चॉकलेट ब्रांड्स अपनी चॉकलेट के रैपर पर आपका खास संदेश और नाम लिखकर दे रे हैं। ये बहुत ही मीठा तोहफा हो सकता है।
  • आपके भाई या बहन की पसंद की मिठाई, नमकीन, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का सुंदर पैकेट भी अपनी इच्छा से बनवाया जा सकता है।
  • छोटी बहनों के लिए टेडी बियर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसे भी कस्टमाइज़ करा सकते हैं।
  • किसी बुटीक से बहन या भाई की ड्रेस पर भी अपनी पसंद का नाम या डिजाइन बनवा सकते हैं।
  • सेल्फ केयर गिफ्ट भी राखी पर एक बेहतरीन विकल्प है।
  • अगर आपके भाई या बहन गैजेट के शौकीन है तो ये भी गिफ्ट किया जा सकता है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews