कब है साल 2024 की पहली कालाष्टमी, जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय

kalaashtmi

Kalashtami 2024: सनातन धर्म में कालाष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन देवों के देव महादेव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। काल भैरव देव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। अगर काल भैरव देव भक्ति से प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। साथ ही साथ घर में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

कब हैं 2024 की पहली कालाष्टमी

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 की पहली काला अष्टमी यानी पौष माह में पड़ने वाली कालाष्टमी 4 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

कालाष्टमी के दिन क्या-क्या उपाय करें

भय को दूर करने के लिए क्या उपाय करें

अगर आपको हर छोटी-छोटी बातों में डर लगता है तो ऐसे में कल अष्टमी के दिन काल भैरव मंदिर जाकर उनके चरणों में धागा बांधकर…… मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से जीवन के तमाम डर दूर हो जाएंगे।

नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए क्या उपाय करें

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए काल भैरव देव के पास दीपक जलाएं। मीठी रोटी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

काल भैरव देव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें

कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर बाबा काल भैरव की पूजा करें और उनके पास दीपक जलाएं ऐसा करने से मन मांगी सारी मुरादे पूरी होती है।

संकटों को दूर करने के लिए क्या उपाय करें

अगर आपको हर कभी संकटों का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में कालाष्टमी के दिन काल भैरव मंदिर जाकर काल भैरव देव को काजल और कपूर अर्पित करें। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे सारे संकट दूर हो जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews