हड़ताली ड्राइवरों के द्वारा अगर स्कूली बसों को रोका तो होगी कार्रवाई, इंदौर पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

indore strike

Indore News : इंदौर में नए कानून के खिलाफ ट्रक बसों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है हड़ताल के पहले दिन कई जगह रैली और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है वहीं दूसरे दिन भी हड़ताली ड्राइवरों ने विरोध स्वरूप रैली निकाली गई हैं और वाहनों को रोका भी जा रहा है हालांकि सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ रहने की हिदायत पहले ही पुलिस के आला अधिकारी दे चुके हैं और पुलिस सड़कों पर नजर भी आ रही है।

पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश

हड़ताल के दूसरे दिन इंदौर पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताली ड्राइवरों के द्वारा स्कूली बसों को रोकना बिल्कुल अनुचित है क्योंकि बच्चे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और स्कूली बसों को रोकने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”899198078″]

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी भी थाना क्षेत्र में यदि हड़ताली लोग पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द उनका ज्ञापन लेकर व्यवस्थाओं को फिर सुचारू बनाए जिससे आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899197942″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews