पासपोर्ट और वीजा के नाम पर 1 लाख 83 हजार की धोखाधड़ी, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

साइबर बदमाश ने बुजुर्ग को बातों में ऐसा उलझाया कि उन्हें लगा कि उनके साले ने ही ऑस्ट्रेलिया से एजेंट को पैसे देने के लिये फोन करवाया है ।
Police Station Tukoganj Indore

Police Station Tukoganj Indore

इंदौर में एक बुजुर्ग के साथ एक लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,  बुजुर्ग फरियादी ने खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत तुकोगंज थाने पर दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए  आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना तुकोगंज प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि करीब 80 साल के  कंचन बाग निवासी फरियादी जसवंत गुमर के साथ पासपोर्ट और वीजा के नाम पर एक लाख 83 हजार की धोखाधड़ी की गई है, फरियादी के साले पिंटू ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और रेस्टोरेंट चलाते हैं।

फोन करने वाले ने ट्रांसफर कराये 1 लाख 83 हजार रुपये 

पुलिस ने बताया कि फरियादी के पास एक फोन आया फोन करने वाले ने कहा कि वीजा और पासपोर्ट के संबंध में एजेंट को कुछ पैसे देने है उसके बाद एजेंट का फोन आया तो उन्होंने समझा कि पिंटू ने ही फोन करने के लिये कहा होगा  जिसपर उन्होंने फोन करने वाले के मोबाइल के माध्यम से पैसे डाल दिए।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

फरियादी ने पहले पिंटू से बात नहीं की और फिर पैसे डालने के बाद जब बात की तो पिंटू ने पैसे की किसी बात से इनकार किया पिंटू ने जब बातों से इनकार किया तब फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस तकनीकी प्रमाणों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews