10 साल की बच्ची की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, मीडिया से जुड़ा है बच्ची का परिवार

10 साल की बच्ची की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, मीडिया से जुड़ा है बच्ची का परिवार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर में अपराध रुकने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा घटना सामने आने के बाद तो हर एक का मन सिहर उठा है। मीडिया जगत में वर्षो से इंदौर के अलग-अलग चैनलों में काम कर चुके एक परिवार की मासूम बेटी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से शहर में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक पांचवी कक्षा की छात्रा 10 वर्षीय मासूम की लाश इंदौर के स्किम नम्बर 114 में खाली पड़े मैदान में मिली। परिजनों का आरोप है कि दो लोग मारते हुए बच्ची को लेकर गए जिसकी सूचना उनको पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दी। बच्ची दोपहर 12 बजे से गायब थी और पिता भमोरी में अपने वाहन को सुधरवाने गए थे। एक वर्ष पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र में आईडीए बिल्डिंग में रहने आये लोवंशी परिवार के लिए बड़ा आघात है। पिता निर्मल लौवंशी की माने तो उनका किसी से कोई विवाद नही है और दोपहर में बच्ची के गायब होने के बाद लगातार ढूंढने का प्रयास किया गया। आखिर में एक मैदान में मासूम की सिर कुचली लाश मिली। इधर, इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

दरअसल, लसूड़िया इलाके के खुले मैदान मे दोपहर को एक 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची के सिर को कुचल कर पत्थरों के नीचे छुपाया गया था। कल से ही बच्ची गायब थी जिसके बाद मासूम बेटी के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही पुलिस मासूम के हत्यारों का पता लगाने में जुट चुकी है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता और चाचा मीडिया में लंबे समय से सीनियर एडिटर रह चुके हैं। इस घटना के बाद से समूचे परिवार में शौक का माहौल है और हर कोई ये जानना चाहता है की हंसती खेलती मासूम बेटी को किसकी नजर लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews