शनिवार को 115 लोग घर लौटे, अब तक 344 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

शनिवार को 115 लोग घर लौटे, अब तक 344 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में अब कोरोना को हराने वाले मरीजो की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है जो शहर के लिये राहत वाली बात है। शनिवार को इंदौर के अलग अलग रेड जोन अस्पतालों से 115 मरीज डिस्चार्ज किये गए। CMHO इंदौर द्वारा देर रात जारी की रिपोर्ट के आधार पर कुल 229 मरीजो के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई थी जिसके बाद 115 कोविड पेशेंट के पूरी तरह से ठीक होने की खबर सामने आई है। CMHO डॉ. प्रवीण जाड़िया ने इसकी पुष्टि की है।

115 लोगो के स्वस्थ होने के बाद इंदौर में कोरोना को हराने वालो की कुल संख्या अब इंदौर में 344 तक जा पहुंची है। शनिवार को अलग अलग कोविड अस्पतालों से 115 मरीज डिस्चार्ज हुए है जिनमे एमआरटीबी से 1, अरविंदो हॉस्पिटल से 54, प्रेसिडेंट पार्क से 19, चोइथराम हॉस्पिटल से 3, वॉटर लीली से 27 और रॉबर्ट नर्सिंग से 11 लोग डिस्चार्ज किये गए है। इंदौर मे ये पहला मौका है जब 100 से अधिक मरीज एक ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। बता दे कि इंदौर ने शुक्रवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के हिसाब से शहर मे 1545 है वही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 74 तक जा पहुंचा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews