स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर सेंट्रल जेल के 15 कैदियों को मिली आजादी, सभ्य आचरण के चलते किया गया रिहा

स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर सेंट्रल जेल के 15 कैदियों को मिली आजादी, सभ्य आचरण के चलते किया गया रिहा

Indore News : देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चे धूमधाम से देश की आजादी के इस त्यौहार को मानते हैं। वहीं, हर साल की तरह इस साल की खास मौके पर इंदौर सेंट्रल जेल में 15 कैदियों को उनके सभ्य आचरण के कारण रिहाई प्रदान की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार, सजा के दौरान जेल में बंद कैदी के सही आचरण पर उसकी सजा पूरी होने से पहले उसे माफी देने का प्रावधान है। इसके तहत, आज 15 कैदियों को रिहा कर दिया गया है।

रखा सभ्य आचरण

इंदौर की सेंट्रल जेल में बहुत से कैदी बंद है। हर साल 15 अगस्त, 26 जनवरी, अंबेडकर जयंती और गांधी जयंती के दिन कैदियों को उनके आचरण के आधार पर रिहाई दी जाती है। इसी के तहत, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपराध के लिए सजा काट रहे कैदियों को रिहाई दी गई है। इससे उनमें और उनके परिवार में खुशी की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें अपने अपराध को लेकर काफी पछतावा था, इसका उन्होंने जेल के अंदर पश्चाताप भी किया और अपने आचरण को ठीक रखा।

अधीक्षक ने कही ये बात

जेल के अंदर रहते हुए कई कैदियों ने अलग-अलग तरह के काम किए। कुछ लोगों ने जेल के अंदर फर्नीचर बनाने का काम किया, तो किसी ने कटोरी-चम्मच बर्तन बनाने का काम किया। इसके जरिए उन्हें जो भी पैसा मिलता था वह रिहाई के दौरान उन्हें दे दिया गया है। इनमें से एक कैदी को उसके काम के लिए 48000 मिले हैं- अलका सोनकर, अधीक्षक सेंट्रल जेल, इंदौर

[dgv_vimeo_video id=”999066119″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews