दूसरी मंजिल से गिरी दो साल की मासूम, मौके पर मौत

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से हाल ही में खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मासूम बच्ची दूसरी मंजिल की गैलरी की रेलिंग की गैप से नीचे जा गिरी जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ उस वक्त बच्ची की मां सब्जी लेने के लिए मार्केट चली गई थी।

ये मामला इंदौर के मूसाखेड़ी थाना क्षेत्र का है। बच्ची की उम्र 2 साल थी। वह अपनी मां का इंतजार करने के लिए गैलरी में खड़ी थी। लेकिन गैलरी में लगी रेलिंग में गैप ज्यादा होने की वजह से ये हादसा हो गया। बच्ची का नाम अनिका पिता राजकुमार पाटिल निवासी कमल नगर मूसाखेड़ी है।

बच्ची जो नीचे गिरा देख तुरंत उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये मामला कल शाम का है। उधर छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कागदीपुरा में 2 साल के अलशान को जलने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी भी हालत अभी गंभीर है।

बता दे, माता पिता की जरा सी लापरवाही बच्चों के जीवन उजाड़ देती है। बच्चों को घर पर अकेला छोड़ कर जाना माता पिता के लिए जीवन भर का दुःख बन सकता है। क्योंकि बच्चे बहुत खुरापाती होते हैं। ऐसे में वह कब क्या कर ले किसी को पता नहीं होता। इसलिए हमेशा अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें अकेले ऐसी जगहों पर बिलकुल भी छोड़ कर नहीं जाना चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews