कोरोना का कहर: मालवा निमाड़ अंचल में मिले 21 नए पॉजिटिव

कोरोना का कहर: मालवा निमाड़ अंचल में मिले 21 नए पॉजिटिव

इंदौर| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| मालवा निमाड़ अंचल में लगातार मामले सामने आ रहे हैं| गुरुवार को अंचल के जिलों में 21 नए मरीज मिले हैं। जिन इलाकों में नए मामले सामने आये हैं, उनमे महू में छह, धार में पांच, बड़वानी और मंदसौर में चार-चार तथा खंडवा और शाजापुर में एक-एक मरीज मिला है।

प्रदेश के बड़वानी जिले में चार नए मामले सामने आये हैं| इनमें बड़वानी की एक महिला, राजपुर का एक युवक, सेंधवा की एक वृद्धा व एक युवक शामिल है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 97 पहुँच गया है। इनमें से 68 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं महू में गुरुवार को छह नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी राज मोहल्ला क्षेत्र के हैं। एक महिला की मौत इंदौर में हुई है। अब तक 194 संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं 23 की मौत हो चुकी है।

इधर धार जिले में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें धार के साथ-साथ बदनावर और पीथमपुर में मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 166 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 132 स्वस्थ हो चुके हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है। इसी तरह खंडवा जिले में गुरुवार को ग्राम मोरघड़ी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं शाजापुर के राज मोहल्ला क्षेत्र की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला का पति नगरपालिका में कर्मचारी है। जिले में अब तक 55 मरीज सामने आ चुके हैं।

मंदसौर में अब 105 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। इसमे 88 ठीक हो गए है। रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से गुरुवार को सात और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें एक सात माह का बालक भी है। जिले में अब तक 143 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में 12 एक्टिव केस बचे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews