
Indore News : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
शुभलाभ टावर का मामला
दरअसल, मामला खजराना इलाके के शुभलाभ टावर का है। जब टावर से गिरने वाले युवक इल्यास की जानकारी परिजनों को लगी तो वो तुरंत युवक को लेकर परिजन ओर रहवासी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर युवक तीसरी मंजिला से गिरा कैसे।
[dgv_vimeo_video id=”841606904″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

