INDORE: रिकवरी रेट लगभग 45 प्रतिशत, प्लाज्मा थैरेपी से भी हो रहा इलाज

INDORE: रिकवरी रेट लगभग 45 प्रतिशत, प्लाज्मा थैरेपी से भी हो रहा इलाज

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना की जंग जारी है और राहत वाली बात ये है अधिकतर मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार को भी तकरीबन 55 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के मुताबिक शहर के अरविंदो अस्पताल से 53 तो एमआरटीबी हॉस्पिटल से 5 लोग को डिस्चार्ज किया जाएगा । एमआरटीबी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये जाने वाले 2 लोग धार निवासी है।

इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोग तेजी से स्वास्थ्य सुधार की ओर बढ़ रहे है और ये ही वजह है कि रिकवरी रेट 45 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है वही उन्होंने बताया कि मृत्यु दर 3 से 4 प्रतिशत के बीच मे है। डॉ. प्रवीण जाड़िया की माने तो शहर में बुधवार को कोरोना के 59 नए मरीज सामने आए है वही 2 लोगो की मौत भी हुई है और बुधवार को कुल 644 सैम्पल की जांच की गई थी जिनमे 581 सैम्पल निगेटिव पाए गए। डॉ. जाड़िया ने बताया कि इस समय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर उन कंटेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाइड कर रहा है जहाँ बीते 21 दिनों में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नही आया है। इधर, उन्होंने बताया कि कई मरीजो का प्लाज्मा थेरेपी के जरिये इलाज इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज द्वारा किया जा रहा है।

इंदौर की कोरोना से जंग बदस्तूर जारी है वही रिकवरी रेट एक राहत भरा संकेत है इसी का परिणाम है कि बुधवार को जहां 39 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे है वही आज 55 से अधिक लोग डिस्चार्ज किये जायेंगे। फिलहाल, इंदौर में कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 2774 है वही 107 लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके है इधर, 1213 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है और 1454 पॉजिटिव मरीजो का इलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews