इंदौर पुलिस की कार्रवाई, वायरल वीडियो में दिखे 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन बदमाश एक युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी अली की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
इंदौर पुलिस की कार्रवाई, वायरल वीडियो में दिखे 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने जूनी के गुलजार कॉलोनी का वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फरियादी और आरोपितों के बीच पहले से जानते हैं। इस वीडियो में तीन बदमाश एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आ रहे थे। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वीडियो वायरल

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन बदमाश एक युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी अली की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

भेजा गया जेल

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरियादी हमें बदनाम कर रहा था। लोगों से कहता था ये अच्छे लोग नही है। बस इसी बात को लेकर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की थी। वहीं, पास में मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तीनों आरोपियों की पहचान एजाज, अयान और सोनू के रुप में की गई है। फिलहाल, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”1002721966″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews