इंदौर में 3 बच्चों की डूबने से हुई मौत, परिवारवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इंदौर में 3 बच्चों की डूबने से हुई मौत, परिवारवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Indore News : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसे निकल चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खाति पिपलिया का मामला

दरअसल, मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र के खाति पिपलिया का है। जब 3 नाबालिग बच्चे स्कूल से सीधे खेलते हुए पुराने तालाब में जा पहुंचे। जिसमें से एक बच्चा स्कूल ड्रेस उतारकर नहाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में चला गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके दोनों साथी उसको देखने पानी में उतर गए और 3 तीनों गहरे पानी में जा डूबे। वहीं, काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”844158833″]

गांव में पसरा मातम

वहीं, तालाब के पास परिजनों ने देखा की बच्चों की स्कूल ड्रेस बाहर पड़ी हुई है। तीनों की उम्र 7 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। इधर, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”844158153″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews