टीचर पर हमला कर लूट की कोशिश करने वाले 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

टीचर पर हमला कर लूट की कोशिश करने वाले 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में दिन दहाड़े लूट की एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई थी, जिसके बाद फरियादी शिक्षिका ने पुलिस की शरण ली थी। अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने महिला पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास किया और भाग खड़े हुए थे।

ब्लैक फंगस के मरीजों को उपलब्ध नही इंजेक्शन, दूसरे राज्यों को किया जा रहा सप्लाई

दरअसल, इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने हत्या एवं लूट के इरादे से घर में घुसकर महिला पर धारदार चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन धारदार चाकू भी बरामद किए है और अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। बता दें कि 9 अगस्त को स्कीम नंबर 136 में रहने वाली शिक्षिका शीला बोरिया पर अज्ञात लोगों ने हत्या और लूट की नीयत से हमला किया था। लेकिन महिला के शोर मचाने पर तीनों अरोपी बिना कुछ लूटे वहां से भाग खड़े हुए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में झोपड़ीपट्टी इलाके में कुछ संदिग्ध युवक रहते है। सूचना पर पुलिस ने मौके से तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की एक दिन पहले महिला के घर की रैकी की थी और दूसरे दिन घटना को अंजाम देने पहुचे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तीन धारदार चाकू भी बरामद किए हैं। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और नशे की लत के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एसएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि फिलहाल नाबालिगों पर कोई बड़ा मामला अन्य थानों में दर्ज नहीं है। पुलिस ने महिला शिक्षिका के साथ लूट के प्रयास के मामले में तीनों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews