इंदौर में 30 नए कोरोना पॉजिटिव, 953 पहुंची मरीजों की संख्या

इंदौर में 30 नए कोरोना पॉजिटिव, 953 पहुंची मरीजों की संख्या

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सुबह तक शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 923 बताई गई थी और शाम होते होते 30 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जानकारी सामने आई है| जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 953 तक जा पहुंची है।

वही इंदौर में अब तक 52 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा बैठे है। फिलहाल, मेडिकल बुलेटिन जारी होने के पहले ही 30 पॉजिटिव मरीजो के सामने आने से स्वास्थ विभाग अलर्ट पर है। बता दे कि इंदौर के एम.वाय. अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की दो नर्सो की मौत भी मंगलवार रात को चुकी है जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 30 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews