इंदौर में फिर आए 381 कोरोना मरीज, सितंबर में आठवीं बार आंकड़ा 300 पार

इंदौर में फिर आए 381 कोरोना मरीज, सितंबर में आठवीं बार आंकड़ा 300 पार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रभाव और एक्टिव केस में बढ़ोतरी इंदौर के लिए मुश्किल का सबब बनती जा रही है। बुधवार को इंदौर में फिर 300 से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं और 6 लोगो की जान चली गई है। ये सितंबर माह में 8वां मौका है जब कोरोना संक्रमितो की संख्या 300 के पार गई है। वहीं अब तक इस माह में 81 लोगो ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा जारी रिपोर्ट में संक्रमण के 381 मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18321 तक जा पहुंची है। इनमें से 4712 मरीजों का इलाज जारी है। इधर, बुधवार को 210 मरीजों ने कोविड-19 से जंग जीत ली है और मिलान के बाद सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 852 लोग डिस्चार्ज किये है चुके हैं जिसके बाद अब तक कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 13130 तक पहुंच गई है। बुधवार को 6 लोगो की मौत कोरोना के चलते हो गई, इसी के साथ बढ़ती डेथ रेट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। 6 लोगो की मौत के बाद अब तक इंदौर में ये संख्या कुल 479 तक जा पहुंची है।

पूर्व मंत्री ने जताई आशंका, कहा- ‘अकेले इंदौर में दीपावली तक 50 हजार से ज्यादा संक्रमित हो जाएंगे’
बुधवार को इंदौर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोविड से जंग के मामले सरकार और प्रशासन के पास कोई एक्शन प्लान नही है। ऐसे में जो आंकड़े हर रोज आ रहे उस हिसाब से दीपावली तक इंदौर में कोरोना संक्रमण के 50 हजार केस हो जाएंगे। वही उन्होंने सरकारी आंकड़ो पर भी सवाल उठाए और कहा कि मौत और संक्रमण के मामले वर्तमान आंकड़ो के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है लेकिन आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। कुल, मिलाकर उपचुनाव से पहले कोरोना संक्रमण, निजी अस्पतालों की लूट और प्रशासनिक व्यवस्थाओ को लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews